तीन सालों से था प्रेम संबंध…प्रेमी ने गर्भवती होने के बाद शादी से किया इंकार तो प्रेमिका ने दे दी जान …

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- शहर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु में दगाबाज प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को गर्भवती कर दिया, लेकिन जब प्रेमिका ने शादी के लिये दबाव बनाया तब वह साफ इनकार कर गया. इसके बाद प्रेमिका ने नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना बागुनहातु रोड नंबर 5 की रहनेवाली किरण कुमारी के साथ घटी है. आरोपी प्रेमी विकास दत्ता भी उसी इलाके का रहनेवाला है. अब परिवार के लोग आरोपी विकास को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग कर रहे हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

घटना के बारे में बताया गया कि किरण का विकास के साथ पिछले तीन सालों से प्रेम संबंध चल रहा था. विकास बार-बार शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था. इधर जब किरण की मां को इसकी जानकारी मिली तब उसने शादी की बात की, लेकिन विकास के परिवार के लोग शादी से साफ इनकार कर गये थे.
मां ने कहा था थाने मे शिकायत करने
किरण की मां ने उसे कहा था कि इसकी वह थाने पर जाकर शिकायत करे, लेकिन वह सीधे स्वर्णरेखा नदी में चली गयी और कूदकर अपनी जान दे दी. आरोपी गिट्टी-बालू का सप्लायर है और उसकी इलाके में दबंगई भी चलती है. घटना के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा बनाने के बाद पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है.

About The Author

Thanks for your Feedback!