राज्य में हुक्का पर प्रतिबंध लेकिन जमशेदपुर में बेरोक टोक के रेस्टोरेंट में चल रहा हुक्का… प्रशासन मौन…भाजपा नेता अंकित आनंद ने प्रशासन को किया ध्यानाकृष्ट…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- झारखंड राज्य में हुक्का पर प्रतिबंध घोषित है, लेकिन जमशेदपुर के कई बार और रेस्टोरेंट में बेधड़क हुक्का परोसा जा रहा है. एक DD के नाम से चर्चित एक बार एंड रेस्टोरेंट ने तो बकायदा एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के मार्फ़त इंस्टाग्राम पर हुक्का परोसे जाने संबंधित विज्ञापन/प्रोमोशनल वीडियो जारी करवाया है. स्थानीय थाना/प्रशासन की रहस्यमयी चुप्पी यथा अभिज्ञता समझ से परे है. स्वास्थ्य मंत्री जी के विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिष्टुपुर जैसे पॉश इलाके में प्रतिबंधित नशे का नशापान करवाना क्या कानूनन सही है?

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

संबंधित वीडियो साक्ष्य के साथ भाजपा नेता अंकित आनंद ने ट्वीटर पर माननीय मुख्यमंत्री जी सहित जिला प्रशासन का ध्यानाकृष्ट कराया है. उम्मीद है देर न करते हुए जिला प्रशासन नशे के व्यापार पर समुचित संज्ञान लेकर कार्रवाई सुनिश्चित करेगी.

Thanks for your Feedback!

You may have missed