50 हाथियों जितना 2 लाख किलो वजन,चर्चा में दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग,


पटना: विश्व का सबसे ऊंचा शिवलिंग (World Tallest Shivling) कहां है और ये किस मंदिर में स्थापित होने वाला है. आखिर इस शिवलिंग कि इन दिनों इतनी चर्चा क्यों हो रही है, तो आइए जानते हैं.. ये शिवलिंग 2 लाख 10 हजार किलो वजनी है और एक ही पत्थर से गढ़ा गया है. दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग तमिलनाडु से 2316 किलोमीटर बिहार के जानकीनगर में 96 चक्के वाले विशेष ट्रक से लाया जा रहा है. तमिलनाडु के महाबलीपुरम जिले से ये 33 फीट ऊंचा यानी करीब तीन मंजिला बिल्डिंग जितना ऊंचा शिवलिंग तैयार किया है, जो 2300 किलोमीटर दूर बिहार के चंपारण जिले में लाया जा रहा है. चंपारण में निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर में ये शिवलिंग स्थापित किया जाएगा.ये मंदिर रामायण काल (Virat Ramayan Mandir) की पूरी कहानी को दिखाएगा. ग्रेनाइट पत्थर से बना ये शिवलिंग दुनिया में किसी एक पत्थर को काटकर बनाया गया एकमात्र शिवलिंग है.इस विशालकाय शिवलिंग को मंत्रोच्चार के बीच ट्रक ट्रॉलर के जरिये बिहार रवाना किया गया है. ये तमिलनाडु से आंध्र प्रदेश, झारखंड, ओडिशा के रास्ते से गुजरते हुए बिहार पहुंचेगा. इस शिवलिंग के लिए रास्ते में कई सड़कों का चौड़ीकरण किया गया है.ये शिवलिंग विनायक वेंकटरमण की कंपनी ने 10 साल की अथक मेहनत से तैयार किया है. इसे बनाने में करीब 3 करोड़ रुपये खर्च आया है.महाबलीपुरम के पट्टीकाडु गांव में ये विशालकाय शिवलिंग वास्तुकार लोकनाथ ने कड़ी मेहनत से तैयार किया.इसे बिहार पहुंचने में 20 से 25 दिन लग सकते हैं. बिहार में विराट रामायण मंदिर का निर्माण महावीर मंदिर ट्रस्ट समिति करा रही है. मुख्य मंदिर 1080 फीट लंबाई और 540 फीट चौड़ाई में है.इसमें कुल 18 शिखर के साथ 22 और मंदिर होंगे. मंदिर के शिखर की ऊंचाई 270 फीट रखी गई है. जून 2023 में शिलान्यास के साथ ही दुनिया का ये सबसे बड़ा मंदिर तेजी से पूरा कराया जा रहा है.




