Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :  जहां पूरा झारखंड तापमान की मार से बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है वहीं अब मौसम विभाग की ओर से अच्छी खबर सामने आ रही है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि पूरे झारखंड में 6 मई से लेकर 10 मई तक बारिश हो सकती है. यह बारिश राज्य के अलग-अलग हिस्से में अलग-अलग दिन हो सकती है. इस बीच तापमान में भी 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आएगी. लोगों को गर्मी से भी राहत मिल सकती है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

6 मई जमशेदपुर में भी बारिश

6 मई को जमशेदपुर में भी बारिश होने की संभावना है. राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी झारखंड में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. उत्तर-पूर्वी जिले में देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिला शामिल है. कोल्हान के सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा में भी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है.

See also  जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का हल्लाबोल, कुलपति चैंबर का घेराव कर मांगा बकाया वेतन

Thanks for your Feedback!

You may have missed