नेशनल जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में सातवें दौर के बाद खिताबी जंग तेज

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela:नेशनल जूनियर शतरंज चैंपियनशिप जैसे-जैसे अपने निर्णायक चरण की ओर बढ़ रही है, वैसे-वैसे मुकाबले और भी रोमांचक होते जा रहे हैं. शनिवार को खेले गए सातवें दौर में बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में शीर्ष वरीय खिलाड़ियों के बीच उच्च स्तरीय रणनीतिक खेल देखने को मिला. प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड के मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) शक्ति प्रसाद सेनापति द्वारा किया गया. जिन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, धैर्य और खेल भावना के साथ खेलने का संदेश दिया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

* बालक वर्ग में अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स का दबदबा-

बालक वर्ग के सातवें दौर में अंतरराष्ट्रीय खिताबधारी खिलाड़ियों ने अपने अनुभव और रणनीति का बेहतरीन प्रदर्शन किया. गोवा के इंटरनेशनल मास्टर (IM) एथन वाज़ (रेटिंग 2500) ने सफेद मोहरों से खेलते हुए असम के इंटरनेशनल मास्टर (IM) मयंक चक्रवर्ती (रेटिंग 2465) को पराजित कर 6.5 अंक हासिल किए. यह मुकाबला लंबे समय तक संतुलित रहा, किंतु अंतिम चरण में एथन वाज़ की सटीक गणनाओं ने उन्हें जीत दिलाई. आंध्र प्रदेश के इंटरनेशनल मास्टर (IM) मोहम्मद इमरान (रेटिंग 2473) ने सफेद मोहरों से खेलते हुए पश्चिम बंगाल के सोहम रॉय (रेटिंग 2115) के विरुद्ध आक्रामक खेल दिखाया और जीत दर्ज कर 6 अंक पूरे किए. इस जीत के साथ इमरान खिताबी दौड़ में बने हुए हैं. तमिलनाडु के फाइड मास्टर (FM) अर्नव महेश्वरी (रेटिंग 2237) ने काले मोहरों से खेलते हुए महाराष्ट्र के फाइड मास्टर (FM) जयवीर महेंद्रु (रेटिंग 2328) को पराजित किया। इस जीत के बाद अर्नव महेश्वरी ने 6 अंक अर्जित कर शीर्ष तीन में अपनी दावेदारी मजबूत कर ली.

See also  गालूडीह बराज के 6 गेट खुले, सुवर्णरेखा फ्लड लेवल तक पहुंची; निचले इलाकों में अलर्ट

* सातवें दौर के बाद बालक वर्ग की अंक तालिका-

सात दौर के बाद गोवा के IM एथन वाज़ 6.5 अंकों के साथ पहले स्थान पर कायम हैं.
असम के IM मयंक चक्रवर्ती 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. उत्तर प्रदेश के अर्नव अग्रवाल तीसरे स्थान पर हैं और खिताबी दौड़ में मजबूती से बने हुए हैं.

* बालिका वर्ग में संतुलित संघर्ष, ड्रॉ मुकाबलों की भरमार-

बालिका वर्ग में सातवें दौर के मुकाबले अत्यंत संतुलित रहे, जहाँ कई शीर्ष बोर्डों पर खिलाड़ी एक-दूसरे को मात देने में असफल रहीं और मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए.
उत्तर प्रदेश की वुमन फाइड मास्टर (WFM) शुभी गुप्ता (रेटिंग 2259) और पश्चिम बंगाल की मृत्तिका मलिक (रेटिंग 2011) के बीच शीर्ष बोर्ड पर खेला गया मुकाबला ड्रॉ रहा। इस परिणाम के बाद शुभी गुप्ता 6.5 अंकों के साथ शीर्ष पर बनी हुई हैं. दिल्ली की वुमन फाइड मास्टर (WFM) साची जैन (रेटिंग 2080) ने सफेद मोहरों से खेलते हुए तेलंगाना की एरीना इंटरनेशनल मास्टर (AIM) शारण्य गाडे (रेटिंग 1950) को पराजित कर 6 अंक हासिल किए। इस जीत ने साची जैन को अंक तालिका में शीर्ष तीन में पहुंचा दिया. आंध्र प्रदेश की वुमन कैंडिडेट मास्टर (WCM) सर्व्याशी भीमरासेट्टी (रेटिंग 2005) और तेलंगाना की नरहरी गीतिका हसिनी (रेटिंग 1858) के बीच खेला गया मुकाबला भी ड्रॉ रहा, जिससे दोनों खिलाड़ियों के खाते में 5.5-5.5 अंक जुड़े.

* सातवें दौर के बाद बालिका वर्ग की अंक तालिका-

उत्तर प्रदेश की WFM शुभी गुप्ता 6.5 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर बनी हुई हैं.
पश्चिम बंगाल की मृत्तिका मलिक 6 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर हैं.
दिल्ली की WFM साची जैन 6 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर काबिज हैं.

See also  29 अगस्त से हॉकी का बड़ा मुकाबला, 48 टीमें उतरेंगी मैदान में; 7 सितंबर तक चलेगी चैंपियनशिप

* निर्णायक दौरों की ओर बढ़ती चैंपियनशिप-

सातवें दौर के बाद दोनों वर्गों में खिताबी मुकाबला बेहद रोचक हो गया है. आगामी दौरों में हर अंक निर्णायक साबित होगा और शीर्ष वरीय खिलाड़ियों पर दबाव और बढ़ेगा. शतरंज प्रेमियों की निगाहें अब अगले दौर के मुकाबलों पर टिकी हुई हैं, जहाँ से चैंपियनशिप की दिशा तय होने की पूरी संभावना है.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed