मनरेगा के तहत वृक्षारोपण में अनियमितता की जाँच करनें पहूँची वरीय उप -समाहर्ता , दावथ प्रखंड के हथडीहाँ गाँव का मामला

Advertisements

दावत /रोहतास (संवाददाता ):-दावत प्रखंड के गीधा पंचायत अंतर्गत हथडीहाँ गाँव में मनरेगा के तहत वृक्षारोपण में गंभीर अनियमितता की जाँच करनें वरीय उप- समाहर्ता रोहतास खुशबू पटेल बुधवार को योजना स्थल पर पहूँचीं।हथडीहाँ गाँव निवासी सह उच्च न्यायालय अधिवक्ता सौरभ तिवारी नें प्रधान सचिव , ग्रामीण विकास विभाग, पटना को भेजे अपनें शिकायत में मनरेगा के तहत वृक्षारोपण में बड़े पैमानें पर अनियमितता का आरोप लगाया है।शिकायत के मुताबिक महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत ₹ 2,38,748 रुपये ( दो लाख अड़तीस हजार सात सौ अड़तालीस रुपये )की लागत से हथडीहाँ स्कूल से गीधा सीवान तक वृक्षारोपण की योजना में हकीकत में पेड़ नाम मात्र के लगाये गये हैं और मामले में गंभीर रुप से अनियमितता की गयी है।जब बुधवार को योजना स्थल पर हकीकत की जाँच करनें वरीय उप-समाहर्ता, खुशबू पटेल पहूँचीं तो मौके पर अधिकतम 45 पौधे गिनती के पाए गये।वहीं मनरेगा के कनीय अभियंता के पास जाँच अधिकारी के सवालों का कोई जबाब नहीं था।वहीं जाँच अधिकारी नें पूर्व में भी मनरेगा के तहत वृक्षारोपण का रिकार्ड मनरेगा के कनीय अभियंता को प्रस्तुत करनें का आदेश दिया ।मौके पर उपस्थित ग्रामीणों नें वरीय उप-समाहर्ता सह जाँच अधिकारी को योजना में व्याप्त अनियमितता से अवगत कराया।ऐसे में दोषियों पर कार्रवाई होनें की संभावना है।मौके पर शिकायतकर्ता के प्रतिनिधि अभिषेक कुमार तिवारी व ग्रामीण राम नेवाज तिवारी , मंदीप तिवारी , दुर्गेश तिवारी मौजूद थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed