द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां की वर्तमान कमेटी भंग, निगाहें जिला प्रशासन पर

0
Advertisements

सरायकेला: पत्रकार संगठन द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां की वर्तमान कमेटी भंग कर दी गई है. बुधवार को स्थानीय परिसदन में हुए जनरल बॉडी मीटिंग में इस पर सहमति बनी. नई कमेटी के गठन होने तक वर्तमान कार्यकारिणी वर्किंग कमेटी के रूप में कार्यरत रहेगी. इस दौरान वित्तीय अधिकार वर्किंग कमिटी के पास नहीं रहेगा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

31 मार्च तक चलेगा सदस्यता अभियान

एजीएम में लिए गए निर्णय के तहत 31 मार्च तक संगठन का सदस्यता अभियान चलेगा कल उपायुक्त से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

एजीएम में लिए गए निर्णय के तहत गुरुवार को एक प्रतिनिधिमंडल जिले के उपायुक्त से मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपेगा, जिसमें 4 अप्रैल से पहले चुनाव कराने की मांग की जाएगी. विदित हो कि जिले का एकमात्र सरकारी मान्यता प्राप्त संगठन द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां है. वर्तमान कमेटी का कार्यकाल 3 अप्रैल को पूरा हो रहा है.

श्मशान से सीधे एजीएम में पहुंचे अध्यक्ष

वर्तमान कार्यकारिणी के अंतिम एजीएम में हिस्सा लेने अध्यक्ष मनमोहन सिंह सीधे श्मशान घाट से परिसदन पहुंचे एवं कार्यकारिणी द्वारा लिए गए निर्णय पर अपनी सहमति जताई. बता दें कि अध्यक्ष के चाचा का मंगलवार को निधन हो गया था. बुधवार को अंत्येष्टि में हिस्सा लेकर सीधे एजीएम में हिस्सा लेने पहुंचे. उन्होंने अपने 2 साल के कार्यकाल पर विस्तार से चर्चा करते हुए नई कमेटी के चयन के लिए सदस्यों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने नई कार्यकारिणी के लिए अन्य सदस्यों को आगे आने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि क्लब में पूरी तरह से लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन किया जाता रहा है. यहां सभी को आगे आकर नेतृत्व करने का अधिकार है. गुरुवार को उपायुक्त से मुलाकात कर चुनाव के तारीख एवं सदस्यों की सूची सौंपी जाएगी.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed