डीएवी पब्लिक स्कूल बिस्टुपुर में सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार का अभ्यास करके ‘योग करो निरोग रहो’ का दिया संदेश.

Advertisements

जमशेदपुर :- ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय  योग-खेल संघ के तत्वाधान में 75 करोड़ सूर्य नमस्कार का लक्ष्य रखा गया है जिस कड़ी में दिनांक 19 जनवरी 2022 बुधवार को डीएवी पब्लिक स्कूल बिस्टुपुर में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार का अभ्यास करके ‘योग करो निरोग रहो’ का संदेश दिया गया.  इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य  प्रज्ञा सिंह ने सभी को योग करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कोरोनावायरस के इस दौड़ में शरीर के साथ-साथ मन को भी स्वस्थ रखना अत्यंत आवश्यक है तथा सूर्य नमस्कार के द्वारा हम अपने शरीर को हानिकारक तत्वों से बचाकर स्वस्थ रह सकते हैं और अपना तनाव भी कम कर सकते हैं उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी शिक्षक सूर्य नमस्कार को अपनी दिनचर्या में शामिल करेंगे और स्वस्थ रहने का प्रयास करेंगे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  JSSC सहायक कारापाल परीक्षा की तारीख बदली, अब 18 से 21 नवंबर तक होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा

You may have missed