उपायुक्त के जनता दरबार में आदित्यपुर का वृहद जलापूर्ति योजना सहित सरायकेला कांड्रा सड़क की जर्जर हालत का मुद्दा उठा, मिला आश्वासन

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela (संजीव मेहता) :सरायकेला समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं.
जनता दरबार में मुख्य रूप से झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलने, खरसावां अंचल में पंजी-2 की ऑनलाइन प्रविष्टि नहीं होने, हाउसिंग बोर्ड की लीज भूमि पर अतिक्रमण, राइट टू एजुकेशन (आरटीई) के तहत निजी विद्यालय में नामांकन, पेयजल आपूर्ति, सड़क मरम्मति, बिजली व्यवस्था तथा आधारभूत सुविधाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. लोगों ने सीतारामपुर 30 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़े उपभोक्ताओं को शीघ्र नल-जल कनेक्शन उपलब्ध कराने एवं नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग रखी. वहीं आगामी वर्षा ऋतु से पूर्व आदित्यपुर कांड्रा सरायकेला मार्ग की जर्जर सड़कों की मरम्मति कराने का मुद्दा भी उठाया गया. जनता दरबार में छऊ कला केंद्र के संचालन, प्रशिक्षण, संसाधन उपलब्ध कराने, पद सृजन एवं भवन मरम्मति से संबंधित मामलों पर भी चर्चा हुई. इसके अलावा सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के बंद एवं अनुपयोगी विद्यालय भवनों के सत्यापन, उपयोगी भवनों का सार्वजनिक उपयोग सुनिश्चित करने तथा अत्यधिक जर्जर भवनों को ध्वस्त कराने की मांग भी रखी गई. चांडिल प्रखंड के सलवानी गांव में विद्युत सेवा एवं अन्य आधारभूत योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित आवेदन भी उपायुक्त को सौंपे गए. प्राप्त आवेदनों में कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों के त्वरित समाधान के लिए उपायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को जांचोपरांत समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि आमजन से प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का संवेदनशीलता के साथ निष्पादन किया जाए तथा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed