अस्पताल में महिला का शव छोड़कर भाग गए ससुराल पक्ष के लोग, मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए किया हंगामा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत नामदा बस्ती निवासी 21 वर्षीय निकिता कुमारी का शव टिनप्लेट अस्पताल में पड़ा मिला. ससुराल पक्ष के लोग उसे बीती रात अस्पताल में भर्ती कराकर भाग गए थे. जहां उसकी मौत हो गई. अस्पताल प्रबंधन ने मायके पक्ष को सूचना दी गई. सूचना पाकर मायके पक्ष अस्पताल पहुंचे और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे. परिजनों ने बताया कि दो साल पहले ही निकिता ने राहुल कुमार सिंह से प्रेम विवाह किया था. उसे दो बच्चे भी है. राहुल पुलिस कंट्रोल रूम में चालक का काम करता है. शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग निकिता को दहेज के लिए अक्सर प्रताड़ित करते थे. अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक रात को निकिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसके शरीर में चोट के भी निशान पाए गए है. परिजनों के ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया कि मारपीट कर उसकी हत्या कर अस्पताल में लाकर छोड़ दिया गया है. परिजनों ने एसएसपी से मामले की जांच की मांग की है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed