राज्यपाल जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, तैयारियां जोरों पर …

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर ।  जमशेदपुर  महिला विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार 4 फरवरी को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. दीक्षांत समारोह सिदगोड़ा स्थित विश्वविद्यालय परिसर में होगा. इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. राज्यपाल के आगमन के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा-व्यवस्था की पुख्ता तैयारियां की जा रही है. आज जिले के डीसी और एसएसपी किशोर कौशल सिदगोड़ा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और सबकुछ देखा.

डीसी और एसएसपी ने विधि-व्यवस्था संधारण के मद्देनजर आवश्यक कदम उठाए जाने की समीक्षा कर मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग की व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने को लेकर दिशा-निर्देश दिया गया. डीसी अनन्य मित्तल ने कहा कि अचूक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी सम्बन्धित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है. राज्यपाल के आगमन के मद्देनजर सभी सुरक्षा बिंदुओं की समीक्षा की जा रही है. पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  विश्व पृथ्वी दिवस पर IIT-ISM धनबाद में जागरूकता कार्यक्रम, सोना देवी विश्वविद्यालय के छात्र हुए शामिल

Thanks for your Feedback!

You may have missed