बाहर से आने वाले सैलानियों से अवैध पार्किंग वसूलने का खेल नहीं रुक रहा, विरोध करने पर दे है जान से मारने की धमकी ….

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- जमशेदपुर में नए साल को लेकर पश्चिम बंगाल और ओडिशा से भारी संख्या में सैलानी पहुंच रहे है. एक ओर जहां प्रशासन द्वारा यह दावा किया जाता है कि सैलानियों को सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात है वहीं इन्ही सैलानियों को अवैध पार्किंग वसूली करने वाले जान से मारने की धमकी तक दे रहे है. बीते दिनों ही साकची के गंधक मैदान के पास सैलानियों से भरी बस से बाइक सवार दो युवकों ने एक हजार रुपए पार्किंग शुल्क की मांग की थी. विरोध करने पर महिलाओं के साथ मारपीट भी की गई थी. इस मामले में करवाई नहीं होने पर बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए जिसके बाद उन्होंने फिर से अवैध तरीके से पार्किंग की वसूली शुरू कर दी. शुक्रवार शाम जुबली पार्क के पास पार्किंग में खड़ी बस को बाहर निकालने के दौरान वही दो युवक फिर से पहुंचे और पार्किंग शुल्क की मांग की. विरोध करने पर एक बार फिर सैलानियों के साथ हाथापाई का प्रयास किया गया. बस चालक ने बताया कि युवकों ने पार्किंग शुल्क नहीं देने पर बस को शहर से बाहर नहीं जाने देने और जान से मारने तक की धमकी दे डाली. इस घटना से सैलानियों में डर का माहौल है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed