493 खिलाड़ियों को मिलेगा ₹4.51 करोड़ का सम्मान, पेंशन के लिए 2 आवेदन मंजूर

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड के 493 खिलाड़ियों को उनकी खेल उपलब्धियों के लिए करीब ₹4.51 करोड़ की सम्मान राशि दी जाएगी। खेल निदेशक छवि रंजन की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समिति की बैठक में सम्मान राशि के लिए मिले 510 आवेदनों में 493 को योग्य पाया गया। 01 अप्रैल 2024 से 31 जनवरी 2026 तक पदकों के आधार पर विभिन्न जिलों से कुल 911 आवेदन प्राप्त हुए थे। प्रमाणपत्रों की जांच के बाद 510 आवेदनों पर समिति ने विचार किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

सम्मान के लिए चुने गए खिलाड़ियों ने हॉकी, फुटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, कुश्ती, शूटिंग, जूडो, कराटे, बैडमिंटन और पैरा गेम्स समेत 24 खेल विधाओं में पदक जीते हैं। इनमें 241 स्वर्ण, 136 रजत, 107 कांस्य और 9 साझा पदक शामिल हैं। शेष सम्मान राशि और प्रशिक्षकों के आवेदनों पर विचार के लिए अगली बैठक बुलाने की अनुशंसा की गई है।

झारखंड खिलाड़ी पेंशन योजना के तहत मिले 21 आवेदनों में दो को योग्य पाया गया। अन्य आवेदनों में जरूरी अभिलेखों की कमी मिली है और संबंधित आवेदकों से दस्तावेज लेने की अनुशंसा की गई। योजना में कम आवेदन आने के कारण इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सभी उपायुक्तों को पत्र भेजने की भी अनुशंसा की गई है.

About The Author

See also  टाटा स्टील ने सस्टेनेबिलिटी की दो अहम टीमों का किया पुनर्गठन, राजीव मंगल और रवि कुमार बने चेयरपर्सन

You may have missed