जनसंघ काल के वरिष्ठ नेता डिप्टी सिंह के द्वारा किया गया ध्वजारोहण याद किए गए अमर बलिदानी

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरा देश के आज़ादी के 75वें वर्षगाँठ स्वतंत्रता दिवस को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसकी झलक मानगो चौक पर शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल परिसर के भीतर भी देखने को मिला। भाजपा मानगो मंडल के अध्यक्ष बिनोद राय के अध्यक्षता में झंडोंतोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जनसंघ काल के वरिष्ठ नेता डिप्टी सिंह शामिल होकर ध्वजारोहण कर तिरंगे तो सलामी दिए। उसके बाद डिप्टी सिंह ने उन सभी अमर वीर बलिदानीयों को याद कर नमन किया। जिन्होनें माँ भारती को अंग्रेजो के जुल्मों एवं गुलामी से मुक्त कराने हेतु अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। तत्पश्चात उपस्थित समस्त सम्मानितजनों के बीच लड्डू का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन मानगो मंडल के महामंत्री धर्मेन्द्र कुमार ने किया। इस ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता दशरथ चौबे, अशोक सिंह चौहान, किशन महाराज, शिवप्रकाश शर्मा, गंगा साहू, सुखदेव गिरी, मनोज सिंह, कामेश्वरी शर्मा, नीलकमल शेखर, रमन घोष, विजय तिवारी, राजीव कुमार सिंह,मनोज बाजपेई, संतोष उपाध्याय,सुनील सिंह, संजय सिंह ,घनश्याम साव, कलू सिंह, राजेश गुप्ता ,लक्की सिंह, मीना शर्मा ,रेणु शर्मा, शकुन्तला देवी, सुशील पाण्डे, दीपक तिवारी एवं सैकड़ो भाजपा समर्पित नेता उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

You may have missed