सारंडा जंगल की खूबसूरती ने मचाई सनसनी, तस्वीरें देख लोग हुए हैरान… हरियाली का अद्भुत नजारा

0
Advertisements

पश्चिम सिंहभूम : झारखंड का सारंडा जंगल एक बार फिर अपनी प्राकृतिक खूबसूरती को लेकर चर्चा में आ गया है। हाल ही में उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यहां की तस्वीरें साझा कर इसकी जमकर तारीफ की, जिसके बाद यह इलाका लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

करीब 900 वर्ग किलोमीटर में फैला यह घना जंगल ‘सात सौ पहाड़ियों की धरती’ के नाम से जाना जाता है। यहां ऊंचे-ऊंचे साल के पेड़, हरियाली से भरे रास्ते और मनमोहक सूर्यास्त का दृश्य पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। सुनसान सड़कों और चारों ओर फैले प्राकृतिक नजारों से यह जगह बेहद खास नजर आती है।

प्रभात खबर की टीम द्वारा ली गई तस्वीरों में जंगल की असली खूबसूरती साफ झलकती है, जो प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद लोग सारंडा की प्राकृतिक विरासत को करीब से देखने के लिए उत्साहित नजर आ रहे है.

About The Author

See also  44 साल बाद एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर लौटीं झारखंड की चार बेटियां, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

Thanks for your Feedback!

You may have missed