गायत्री शिक्षा निकेतन में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का धूमधड़ाका शुभारंभ, बच्चों ने दिखाया जोश

0
Advertisements

Jharkhand : गायत्री शिक्षा निकेतन विद्यालय में वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर इंजीनियर सत्यप्रकाश सुधांशु ने फीता काट कर किया l आज एलजी, यूकेजी,  कक्षा 1 एवं कक्षा 2 के अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम के बच्चों के बीच टॉफी रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l प्रत्येक माध्यम के प्रत्येक कक्षा से प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को विद्यालय के के डायरेक्टर इंजीनियर सत्य प्रकाश सुधांशु जी के द्वारा मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया l यह प्रतियोगिता 24 दिसंबर तक लगातार चलेंगी l
ज्ञात हो कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयत्नशील रहती है l स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है l अतःविद्यालय बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए योगा , कराटे, वॉलीबॉल, बैडमिंटन एवं अन्य खेलों को अपने दैनिक रूटीन में शामिल किया है l यहां के बच्चे जिला और राज्य स्तर पर विभिन्न खेलों में चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं l

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, विजेता खिलाड़ियों को मिला सम्मान

Thanks for your Feedback!

You may have missed