हथियार के साथ थापा के करीबी ट्रिपल मर्डर के आरोपी छोटू राम और उसके गुर्गे धराये…

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर। कुख्यात बदमाश संतोष थापा का करीबी छोटू राम और उसके कुछ गुर्गे को आदित्यपुर पुलिस ने पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बीती रात आशियाना चौक पर सूरज गोप नामक बदमाश द्वारा हवाई फायरिंग किया था। इस मामले का अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने छोटू राम को पकड़ा, जब तलाशी ली गई तो उसके पास से एक पिस्तौल बरामद हुआ है। छोटू राम के साथ उसका गुर्गे गोलू गुप्ता के पास से भी एक पिस्तौल बरामद किया गया है। सूत्रों की माने तो ये लोग किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन उसके पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इधर होली के मद्देनजर पुलिस दागी बदमाशों के गतिविधि पर नजर रख रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  32 करोड़ निकासी मामला: चुनावी भुगतान के नाम पर बड़ा खुलासा, सिस्टम पर सवाल

Thanks for your Feedback!

You may have missed