श्रद्धालुओं से भरी बस में आतंकी हमला, गिरी खाई में..अब तक 9 की मौत…

0
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- जम्मू-कश्मीर से बड़ी आतंकवादी घटना की खबर सामने आई है। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले रांसु क्षेत्र में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर आतंकवादियों ने हमला किया। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आतंकवादी हमले में 9 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। बस शिव खोड़ी मंदिर से कटरा लौट रही थी, तभी आतंकवादियों ने उस पर गोलीबारी शुरू कर दी। हमले के बाद बस खाई में गिर गई। बस में लगभग 50 लोग मौजूद थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

बस पर आतंकियों की ताबड़तोड़ फायरिंग

बताया जा रहा है कि बस जैसे ही जंगल के इलाके में पहुंची, घात लगाए आतंकियों ने बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों की गोलीबारी से घबराए ड्राइवर ने बस पर अपना नियंत्रण खो दिया और बस खाई में जा गिरी। फिलहाल सेना की ओर से बचाव अभियान जारी है। घटनास्थल पर पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त टुकड़ियां पहुंच गई हैं। आतंकियों की तलाश में भारतीय सेना, सीआरपीएफ, जम्‍मू और कश्‍मीर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

इस आतंकी घटना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “जम्मू-कश्मीर के रियासी में तीर्थयात्रियों पर हमले की घटना से बहुत दुखी हूं। उपराज्यपाल और जम्मू-कश्मीर के डीजीपी से बात की और घटना की जानकारी ली। इस कायराना हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कानून की मार झेलनी पड़ेगी। स्थानीय प्रशासन तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। ईश्वर मृतकों के प्रियजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दे। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना करता हूं।”

बचाव कार्य में लगे आस-पास के लोग

घटनास्थल के आस-पास के रहने वाले स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में लगे हुए हैं। सहायता के एंबुलेंस पहुंच चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, आतंकवादियों का समूह राजौरी, पुंछ और रियासी के ऊपरी इलाकों में छिपा हुआ है। शीर्ष सूत्र ने बताया कि शिव खोड़ी से लौट रही बस पर आतंकी हमला हुआ है। आतंकवादी ने देखा और बस ड्राइवर एवं बस के टायर पर गोलीबारी की, जिसके बाद बस बेकाबू होकर खाई में गिर गई।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed