ओरमांझी में TPC के नाम पर दहशत फैलाने वाला उग्रवादी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0
Advertisements

RANCHI: रांची ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ओरमांझी थाना क्षेत्र में TPC (त्रितीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति) संगठन के नाम पर लोगों में दहशत फैलाकर रंगदारी वसूलने वाले एक सक्रिय उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, आरोपी लंबे समय से इलाके में धमकी देकर लेवी वसूली की गतिविधियों में शामिल था। पुलिस ने तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे ईरबा गोलचक्कर के पास से दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार, यह उग्रवादी संगठन के नाम पर व्यवसायियों से रंगदारी मांगने और दहशत फैलाने के काम में शामिल था। मामले की आगे जांच जारी है और उसके नेटवर्क व सहयोगियों की भी तलाश की जा रही है।

About The Author

See also  मुर्दा मैदान की सफाई पर सरयू राय की चेतावनी, कहा- एक हफ्ते में काम नहीं हुआ तो खुद लगवाएंगे हाइवा

Thanks for your Feedback!

You may have missed