दो बीवियों के बीच शॉपिंग को लेकर हुआ विवाद,अगले दिन भाजपा नेता की संदिग्ध मौत से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

0
Advertisements

धनबाद : धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत दास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। उनका शव घर के अंदर मिला, जिसके बाद परिजनों ने मामले को हत्या बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, घटना से पहले पारिवारिक विवाद और दो पत्नियों के बीच आपसी तनाव की बात सामने आई है। परिजनों का आरोप है कि दोनों पत्नियों के बीच हुए विवाद के चलते यह घटना हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना से पहले परिवार में तनाव की स्थिति बनी हुई थी।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। थाना प्रभारी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। इलाके में इस घटना के बाद तरह-तरह की चर्चाएं और तनाव का माहौल बना हुआ है।

 

About The Author

See also  एसआइआर के विरोध में झामुमो का पुतला दहन आज, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग

Thanks for your Feedback!

You may have missed