रेल नगरी चक्रधरपुर में चोरों का आतंक, एक ही रात चोरों ने दो रेलवे क्वार्टर में लाखों का माल पर किया हाथ साफ

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

चक्रधरपुर : रेल नगरी चक्रधरपुर में चोरों का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है।एक ही रात चोरों ने दो रेलवे क्वार्टर में लाखों का माल पर किया हाथ साफ कर फरार हो गया। इस बार चोरों ने रेलवे के एकाउंट्स कॉलोनी निवासी गोरी मुंडा के रेलवे क्वार्टर नंबर जी251/1 और सुखदेव मुखी के क्वार्टर संख्या जी252/ 2 घटना को अंजाम दिया है। दोनो परिवार के लोगों ने मकर संक्रांति का पर्व मनाने गांव गया था । रविवार की रात चोरों ने दोनों घर का ताला तोड़ कर नगद सहित लाखों रुपया का सोना चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर फरार हो गया। घटना के बाद सोमवार सुबह घर का ताला टूटा देख कर हमें रेल कर्मचारियों ने संबंधित लोगों को सूचना दी जिसके बाद एक परिवार के लोग पहुंचकर घर में देखा तो घर में लाखों रुपया के सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया। जबकि एक परिवार के लोग अभी आ रहे हैं। इधर घटना के सूचना मिलने के बाद चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। हालांकि दोनों घर में कितना सामान की चोरी हुआ है इसका अकलन परिवार के लोग आने के बाद ही पता चल पाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed