48 घंटे की चेतावनी के बाद बढ़ा तनाव, ट्रंप ने दी ईरान को तबाही की धमकी

0
Advertisements
Advertisements

वॉशिंगटन : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर 48 घंटे के भीतर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स को निशाना बनाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर साफ कहा कि अगर समुद्री रास्ता बिना किसी खतरे के नहीं खोला गया, तो सबसे बड़े बिजली संयंत्र से शुरुआत करते हुए उन्हें तबाह कर दिया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब मिडिल ईस्ट में युद्ध लगातार तेज हो रहा है और होर्मुज जलडमरूमध्य पर तनाव बना हुआ है। यह समुद्री मार्ग दुनिया के लगभग 20% तेल और गैस सप्लाई के लिए बेहद अहम माना जाता है, और इसके बाधित होने से वैश्विक बाजार पर असर पड़ रहा है।

ट्रंप के इस अल्टीमेटम के जवाब में ईरान ने भी चेतावनी दी है कि अगर उसके ऊर्जा ढांचे पर हमला किया गया, तो वह अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के ऊर्जा और तकनीकी ठिकानों को निशाना बनाएगा। इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

See also  शाही शादी में ग्लैमर का तड़का, गोविंदा-अक्षरा सिंह के आने की चर्चा से बढ़ी हलचल

Thanks for your Feedback!

You may have missed