पाकिस्तान-अफगानिस्तान में फिर बढ़ा तनाव,रातभर हुई जमकर गोलीबारी

0
Advertisements
Advertisements

पाकिस्तान: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ रहा है। दोनों देशों की सेनाओं के बीच शुक्रवार देर रात सीमा पर गोलीबारी हुई लेकिन इस दौरान किसी के हताहत होने या किसी प्रकार नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है। दोनों पक्षों ने पिछले दो महीने से लागू संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन कर गोलीबारी करने के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया। सीमा पर तनाव कम करने और संघर्ष विराम को कायम रखने के उद्देश्य से अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच नवंबर में हुई बातचीत असफल रही थी लेकिन अक्टूबर में कतर की मध्यस्थता से किया गया संघर्ष विराम समझौता मुख्यत: कायम रहा।अफगान तालिबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक जिले में हमले किए. वहीं  पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक प्रवक्ता ने अफगान सेना पर चमन बॉर्डर पर गोलीबार करने का आरोप लगाया. वहीं प्रवक्ता मुशर्रफ जैदी ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान पूरी तरह से अलर्ट है और अपनी क्षेत्रीय अखंडता और अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. यह गोलीबारी दक्षिण एशियाई पड़ोसियों के बीच शांति वार्ता के एक नए दौर के बिना किसी सफलता के खत्म होने के दो दिन बाद हुई, इससे पहले सीजफायर के लिए सऊदी अरब में कतर, तुर्की और सऊदी अरब में बातचीत भी हुई थी. दोनों देशों के बीच हो रही लड़ाई को लेकर इस्लामाबाद का कहना है कि अफगानिस्तान में मौजूद मिलिटेंट्स ने हाल ही में पाकिस्तान में हमले किए हैं, जिसमें अफगान नागरिकों के साथ सुसाइड बॉम्बिंग भी शामिल है. काबुल ने इस आरोप से इनकार करते हुए कहा है कि उसे पाकिस्तान के अंदर सिक्योरिटी के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता.बता दें कि बीते दिन बॉर्डर पर हुई झड़प में दर्जनों लोगों की जान गई थी, साल 2021 में अफगानिस्तान सत्ता में आई उसके बाद ये सबसे बुरी हिंसा थी. इसके अलावा कई बार ऐसे वीडियो भी सामने आए थे जिसमें देखा जा सकता था कि दोनों एक-दूसरे के ऊपर गोलीबारी कर रहे थे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed