हज यात्रा में टेक्नोलॉजी की एंट्री, स्मार्ट वॉच बनेगा यात्रियों का सुरक्षा कवच

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : हज यात्रा 2026 को और अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए इस बार तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। झारखंड से इस वर्ष कुल 1530 हज यात्री यात्रा पर जाएंगे, जिनमें जमशेदपुर के 280 यात्री शामिल हैं। यात्रियों का पहला जत्था 20 अप्रैल को कोलकाता से रवाना होगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस बार की यात्रा में यूएई सरकार की ओर से पहली बार यात्रियों को स्मार्ट वॉच प्रदान की जा रही है। यह घड़ी लोकेशन ट्रैकिंग, इमरजेंसी SOS अलर्ट, हार्ट रेट मॉनिटरिंग और किबला दिशा बताने जैसी सुविधाओं से लैस होगी। इसके अलावा यह यात्रियों को रास्ता भटकने की स्थिति में सही मार्ग भी बताएगी।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह तकनीक खासकर बुजुर्ग यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराएगी। इसे हज यात्रा को डिजिटल और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

About The Author

See also  आईडीटीआर जमशेदपुर में स्पार्क मिंडा का कैंपस ड्राइव, 50 छात्र-छात्राओं का चयन

Thanks for your Feedback!

You may have missed