ठेका प्रथा के खिलाफ श्रमिकों का हल्लाबोल, 26 हजार न्यूनतम मजदूरी की मांग

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : मजदूरों के अधिकारों को लेकर संयुक्त श्रमिक संगठनों ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। गोलमुरी स्थित आदिवासी हो समाज भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में संगठनों ने कहा कि ठेका प्रथा के कारण मजदूरों का शोषण हो रहा है और इसे समाप्त किया जाना चाहिए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

संगठनों की प्रमुख मांग है कि लगातार चलने वाले उत्पादन और सेवा कार्यों में ठेका मजदूरों की जगह स्थायी नियुक्ति की जाए। इसके अलावा पूरे देश में न्यूनतम मजदूरी 26 हजार रुपये निर्धारित करने की मांग भी उठाई गई।

श्रमिक नेताओं ने यह भी कहा कि मजदूरों को सही हाजिरी कार्ड दिया जाए और अतिरिक्त कार्य के लिए उचित भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नुवोको सीमेंट प्लांट के मजदूरों के संघर्ष को समर्थन देते हुए भविष्य में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

See also  बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण, ब्रिगेड मैदान में ऐतिहासिक समारोह, पीएम मोदी रहे मौजूद

Thanks for your Feedback!

You may have missed