+2 कक्षाएं बंद करने के आदेश से शिक्षक चिंतित, कुणाल षाड़ंगी से की मुलाकात

0
Advertisements

जमशेदपुर:- जमशेदपुर स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी से जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज के +2 शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान शिक्षकों ने केंद्र सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति (एनपीई) के तहत +2 कक्षाओं को बंद किए जाने संबंधी आदेश पर गहरी चिंता जताई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

 

शिक्षकों का बताया कि इस निर्णय के बाद +2 शिक्षकों की भूमिका, पदस्थापन और भविष्य को लेकर अब तक कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी नहीं किया गया है। इससे शिक्षकों में असमंजस और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। प्रतिनिधिमंडल ने इस मामले में त्वरित हस्तक्षेप कर ठोस समाधान की मांग की।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए कुणाल षाड़ंगी ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि वे शिक्षा मंत्री के सचिव से मुलाकात कर इस विषय पर विस्तृत चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा और शीघ्र समाधान सुनिश्चित कराने की दिशा में पहल की जाएगी।

About The Author

See also  वैली व्यू स्कूल के वाइस प्रिंसिपल डॉ जे के पाण्डेय की एक और उपलब्धि

Thanks for your Feedback!

You may have missed