को ऑपरेटिव के विद्यार्थियों का “एम्पथेटिक लर्निंग”

0
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर को ऑपरेटिव कॉलेज के बीबीए एवं बीसीए के विद्यार्थियों ने कल अपने “Empathetic learning” के क्रम में सामाजिक समावेशी शिक्षण के लिए शहर सुंदरनगर स्थित चेशायर होम का भ्रमण किया। अपनी इस कार्यक्रम में  विद्यार्थियों ने अपने साथ कुछ अच्छे ऊनी कपड़े और कंबल भी दिए और राशन के सामान भी दिए। वोकेशनल विभाग के विद्यार्थियों ने इस भ्रमण में समाज के एक ऐसे वर्ग से स्वयं का संपर्क पाया जो विक्षिप्त हैं या समाज की कुरीतियों का शिकार हुए हैं। वोकेशनल प्रोग्राम के कोर उद्देश्य “उद्यमिता” की पहली सीख के अनुरूप “गैप फिलिंग” वाले पहलू के अभ्यास की पहली सीढ़ी ही Empathetic learning है।

विभाग के संयोजक डॉ अशोक कुमार रवानी ने विद्यार्थियों को विशेष बधाई दी और यथासंभव योगदान भी दिया।अस्सिटेंट प्रोफेसर के ईश्वर राव के साथ विद्यार्थियों के इस भ्रमण को प्राचार्य डॉ अमर सिंह ने सराहा और ऐसी सीख को जीवन में आत्मसार्थ करने की सलाह दी। विद्यार्थियों में मुख्यतय सोनू, संजय, जतिन, सूरज, सागर, अनिकेत के साथ अन्य ने सेवा योगदान किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  दलमा में 50 पारंपरिक वैद्यों को स्वदेशी चिकित्सा पद्धति का प्रशिक्षण

Thanks for your Feedback!

You may have missed