टाटानगर के रेल कर्मचारी—कामिनी और विजय ने देहरादून में आयोजित ऑल इंडिया रेलवे पावरलिफ्टिंग टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela : टाटानगर रेलवे स्टेशन के वाणिज्य विभाग में कार्यरत दो रेल कर्मचारी—कामिनी और विजय—ने देहरादून में आयोजित ऑल इंडिया रेलवे पावरलिफ्टिंग टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया है. दोनों खिलाड़ियों की टाटानगर वापसी पर स्टेशन निदेशक सुनील कुमार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और हौसला बढ़ाया है. स्टेशन निदेशक ने बताया कि टाटानगर रेलवे के विभिन्न विभागों में एक दर्जन से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी कार्यरत हैं, जो समय-समय पर रेलवे और क्षेत्र का गौरव बढ़ाते रहते हैं. उन्होंने कहा कि देहरादून में पदक जीतकर कामिनी और विजय ने न केवल टाटानगर स्टेशन का नाम रोशन किया है, बल्कि चक्रधरपुर मंडल की प्रतिष्ठा भी बढ़ाई है. रेलवे अधिकारियों और सहकर्मियों ने भी दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  15.2 किलो की मछली पकड़कर हरु मोदी बने चैंपियन, रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी

Thanks for your Feedback!

You may have missed