टाटा स्टील ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया

0
Advertisements

Jamshedpur : टाटा मेन हॉस्पिटल ने 12 मई 2026 को सोनारी स्थित बिंदल मॉल में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस 2026 बड़े ही उत्साह और गर्व के साथ मनाया । इस कार्यक्रम का उद्देश्य नर्सों की समर्पण भावना, संवेदनशीलता तथा मरीजों की देखभाल और स्वास्थ्य सेवाओं में उनके अमूल्य योगदान को सम्मानित करना था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

इस वर्ष की थीम थी:  “हमारी नर्सें, हमारा भविष्य – सशक्त नर्सें स्वस्थ भविष्य की नींव हैं।”

कार्यक्रम की शुरुआत सुरक्षा घोषणा के साथ हुई, जिसके बाद आकर्षक उद्घाटन नृत्य प्रस्तुति ने पूरे वातावरण में उत्साह भर दिया। नर्सिंग हेड सुश्री अनंतवर्षेणी द्वारा स्वागत संबोधन के साथ हुआ। थीम की प्रस्तुति में यह बताया गया कि सशक्तिकरण, शिक्षा, नेतृत्व और संवेदनशील देखभाल के माध्यम से नर्सें स्वास्थ्य सेवाओं के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

मुख्य अतिथि अक्षय खुल्लर, वाइस प्रेसिडेंट – इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट्स तथा अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया, जो सेवा, आशा और नर्सिंग पेशे के प्रति समर्पण का प्रतीक था।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अक्षय खुल्लर, वाइस प्रेसिडेंट – इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट्स के साथ डॉ. विनीता सिंह, जीएमएमएस तथा टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह सहित अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नर्सिंग समुदाय की अथक मेहनत, समर्पण और सेवा भावना की सराहना की।

कार्यक्रम में लोक नृत्य, शास्त्रीय नृत्य, समूह नृत्य, नाटक, गीत एवं काव्य प्रस्तुति सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई। इन प्रस्तुतियों ने नर्सिंग स्टाफ एवं नर्सिंग विद्यार्थियों की प्रतिभा, एकता, रचनात्मकता और सांस्कृतिक विविधता को दर्शाया।

See also  दुर्घटना की स्थिति में अपनों तक पहुंचेगी तुरंत सूचना, ‘मदद साथी’ लेकर आया Emergency QR

समारोह के दौरान मरीजों के प्रति सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण सेवा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर सीखने, टीमवर्क, व्यावसायिक विकास और सहयोगात्मक कार्य वातावरण के माध्यम से नर्सों को सशक्त बनाने के महत्व पर भी विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें प्रबंधन, गणमान्य अतिथियों, आयोजन समिति, प्रतिभागियों तथा सभी नर्सिंग पेशेवरों के प्रति सफल एवं यादगार आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया गया।

यह समारोह नर्सिंग पेशे की समर्पण भावना, दृढ़ता और करुणा का प्रतीक बना तथा इस संदेश को और मजबूत किया कि सशक्त नर्सें ही स्वस्थ भविष्य की मजबूत नींव हैं।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed