वार्ड-20 से तन्नु गुप्ता का संकल्प: “ना स्वार्थ के लिए, ना पद के लिए… आपके अधिकार के लिए चुनाव”

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर: नगर निगम चुनाव के मद्देनजर आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 20 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इस वार्ड से प्रत्याशी तन्नु गुप्ता ने अपने विज़न और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए जनता के बीच सक्रिय जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। वार्ड में कुल पांच प्रत्याशी मैदान में हैं, जिससे मुकाबला दिलचस्प माना जा रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

तन्नु गुप्ता ने अपने चुनावी एजेंडे में सड़क, नाली और गड्ढों की समस्या को प्रमुख मुद्दा बताया है। उनका कहना है कि वार्ड की कई गलियों में बदहाल सड़क और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही स्ट्रीट लाइट की कमी को भी उन्होंने गंभीर समस्या बताया और पूरे वार्ड में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का वादा किया है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि वार्ड में करीब 70 लोगों की विधवा पेंशन और वृद्धा पेंशन बंद है, जिसे फिर से चालू कराने के लिए वे प्राथमिकता के आधार पर प्रयास करेंगी। तन्नु गुप्ता का कहना है कि पात्र लाभुकों को उनका अधिकार मिलना ही चाहिए और इसके लिए वे प्रशासन से समन्वय स्थापित कर लंबित मामलों का समाधान कराएंगी।

साफ पेयजल और राशन वितरण की व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि कई क्षेत्रों में नियमित और स्वच्छ पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, वहीं राशन वितरण में भी अनियमितता की शिकायतें मिलती रही हैं। वे इन व्यवस्थाओं को सुचारू और पारदर्शी बनाने का आश्वासन दे रही हैं।

See also  पद्मश्री छुटनी महतो मुख्य अतिथि के रूप में हुई शामिल, कहा कि कोई भी पीड़ित महिला संपर्क करके सहायता प्राप्त कर सकती है

वार्ड में नगर निगम की कचरा उठाव गाड़ी नियमित रूप से नहीं आने की शिकायत भी प्रमुख मुद्दा बनी हुई है। तन्नु गुप्ता का कहना है कि सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है, ताकि वार्ड को स्वच्छ और स्वस्थ बनाया जा सके।

अपने चुनावी नारे में वे कह रही हैं, “ना स्वार्थ के लिए, ना पद के लिए… हम लड़ रहे हैं आपके अधिकार के लिए।” उनका चुनाव चिन्ह “बेबी वॉकर” है, जिसे लेकर वे घर-घर जाकर मतदाताओं से समर्थन की अपील कर रही हैं।

अब देखना यह है कि पांच प्रत्याशियों के बीच हो रहे इस मुकाबले में वार्ड-20 की जनता किसके विज़न और वादों पर भरोसा जताती है। चुनावी माहौल में मुद्दों की गूंज तेज है और मतदाता अपने फैसले को लेकर मंथन कर रहे हैं।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed