झामुमो ने नगर निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की, जमशेदपुर में तीन नाम घोषित

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने नगर निकाय चुनाव के लिए अपने समर्थित अध्यक्ष और मेयर प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जमशेदपुर में चाकुलिया नगर पंचायत से सोमवारी सोरेन, जुगसलाई नगर परिषद से डॉली मल्लिक और मानगो नगर निगम से लक्की सिंह को समर्थित प्रत्याशी बनाया गया है।

इसके अलावा आदित्यपुर से भुगलु सोरेन डब्बा, चास से उमेश ठाकुर, धनबाद से शेखर अग्रवाल, देवघर से रवि कुमार राउत, हजारीबाग से विकास राणा, रांची से सुजीत विजय आनंद कुजूर, गिरीडीह से प्रमिला मेहरा, पलामू के मेदिनीनगर से पूनम सिंह, विश्रामपुर से हलीमा बीवी, चतरा से अभिषेक आनंद, चक्रधरपुर से सनी उरांव, चाईबासा से नितिन प्रकाश, गढ़वा से संतोष केसरी, गुमला से हर्षिता टोप्पो, झुमरीतिलैया से हर्षिता टोप्पो, रामगढ़ से रेणु कुमारी, सिमडेगा से अनिल तिर्की, साहेबगंज से रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान, पाकुड़ से श्रेणा सुल्ताना, बोकारो के फुसरो से वीणा कुमारी, जामताड़ा मिहिजाम से गुलशन आरा, देवघर के मधुपुर से तबस्सुम नाज, लोहरदगा से बालमुकुंद लोहार, गोड्डा से राजेश मंडल, चिरकुंडा धनबाद से पिंकी पाल, कपाली से सरवर आलम, साहेबगंज के बरहवा से बिता कुमारी, पलामू के छतरपुर से चंदन सिन्हा, कोडरमा के डोमचांच से पप्पू मेहता, हुसैनाबाद नगर पंचायत से उषा देवी, जामताड़ा से चमेली देवी, खूंटी से सोनम बागे, कोडरमा से पवल माइकल कुजूर, लातेहार से विलासी टोपनो, गोड्डा के महागामा से लखीराम मरांडी, राजमहल से केताबुद्दीन शेख भुट्टी और सरायकेला नगर पंचायत से मनोज चौधरी को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

पार्टी नेताओं ने जमशेदपुर में इस सूची की घोषणा की। उन्होंने जेबा कादरी द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें थोड़ा धैर्य रखना चाहिए था।

See also  तड़के 4:30 बजे गूंजे गुरुवाणी के स्वर, समागम में उमड़ी आस्था

सूची में सबसे अधिक चर्चा जुगसलाई नगर परिषद को लेकर हो रही है। यहां झामुमो नेता मानिक मल्लिक की पत्नी डॉली मल्लिक को प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि इसी सीट से झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान की पत्नी नौशीन खान चुनाव मैदान में हैं, लेकिन उन्हें पार्टी का समर्थित उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है।

यह सूची नगर निकाय चुनाव में राजनीतिक समीकरणों को नया मोड़ दे सकती है।

Thanks for your Feedback!

You may have missed