घाटशिला महाविद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

0
Advertisements
Advertisements

घाटशिला। घाटशिला महाविद्यालय में इंटरमीडिएट कला, वाणिज्य एवं विज्ञान में टॉप थ्री टॉपर हुए विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने हेतु प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उक्त समारोह की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में घाटशिला की बीडीओ युनिका शर्मा उपस्थित थीं। प्रतिभा सम्मान समारोह में कला में टॉप थ्री स्थान पाने वाले विद्यार्थियों में अनीता मुंडा प्रथम, मुजब्बीर रहमान द्वितीय एवं सभापति हेम्ब्रम तृतीय, वाणिज्य में प्रतिमा शाव प्रथम, मोहम्मद फैयाज द्वितीय एवं खुशी गुप्ता तृतीय तथा विज्ञान में हेमंत कस्तूरी सोरेन प्रथम, गरबा कर्मकार व सानिया गोराइ द्वितीय एवं कृष्णा हांसदा व सरवन गिरी तृतीय स्थान पाने पर इन्हें प्रतिभा सम्मान 2024 का मेडल एवं स्वामी विवेकानंद की पुस्तक देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर इन विद्यार्थियों के माता-पिता भी साथ में उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  चेकिंग या चेकमेट? पुलिस की चेतावनी और नागरिक अधिकारों पर सवाल

Thanks for your Feedback!

You may have missed