“सूर्योदय नेशनल सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल अकैडमी” तथा “योगिक टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड” ने हुदू के कालाझोर गांव में लगाया स्वास्थ्य शिविर

0
Advertisements

Saraikela :रविवार को सामाजिक संस्था “सूर्योदय नेशनल सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल अकैडमी” तथा “योगिक टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड” के संयुक्त तत्वाधान में एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सरायकेला खरसावां के अंतर्गत हुदु पंचायत के अंतर्गत ग्राम कालाझोर स्थित नव प्राथमिक विद्यालय के परिसर में हुआ. जिसमें डॉ प्रकाश हालदार के देखरेख में ग्रामीण मरीजों का इलाज किया गया. इस अवसर पर आसपास के अन्य ग्रामों से आये लगभग पचास मरीजों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां तथा परामर्श प्रदान की गई. इस दौरान अधिकतर मरीज कुपोषण, रक्त की कमी, चर्म रोग, जोड़ दर्द, मौसमी बीमारी सर्दी, खांसी, जुकाम इत्यादि से प्रभावित पाए गए. इस अवसर पर संस्था “सूर्योदय नेशनल के अध्यक्ष सुजीत साहू, ग्राम प्रधान सीताराम हांसदा सहित सामाजिक कार्यकर्ता दीपक शर्मा, कमल वर्मा, गीता साहू तथा सूर्य प्रकाश साहू विशेष रूप से मौजूद रहे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  735 करोड़ के जीएसटी घोटाले में बाबूल जायसवाल और राज जायसवाल को जेल, ईडी ने चार दिन की रिमांड मांगी

Thanks for your Feedback!

You may have missed