चार अवैध 04 अवैध महुआ शराब भट्टियों/अड्डों पर औचक छापमारी, जावा महुआ नष्ट कर 50 लीटर चुलाई गई शराब जब्त की गई

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela  : उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर बुधवार को जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु अभियान चलाया गया. नए उत्पाद अधीक्षक क्षितिज मिंज के नेतृत्व में चांडिल अनुमंडल अंतर्गत विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया. अभियान के क्रम में चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत नीलकंठ के समीप सोनरोडीह, हमसदा, रोला एवं जड़िगाड़ीह ग्रामों में संचालित कुल चार अवैध महुआ शराब भट्टियों (अड्डों) पर औचक छापेमारी की गई. कार्रवाई के दौरान लगभग 1100 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही विधिसम्मत रूप से विनष्ट किया गया, जबकि भट्टियों से कुल 50 लीटर तैयार चुलाई शराब जब्त की गई. इस संबंध में संबंधित अवैध शराब अड्डा संचालकों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज कर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस सम्बन्ध मे उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिला प्रशासन अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिचालन के विरुद्ध शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति के तहत कार्य कर रहा है. इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध किसी भी स्थिति में रियायत नहीं दी जाएगी. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को संवेदनशील एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में निरंतर निगरानी रखते हुए नियमित एवं औचक छापेमारी अभियान जारी रखने के निर्देश दिए, ताकि अवैध शराब के संपूर्ण नेटवर्क को प्रभावी रूप से समाप्त किया जा सके.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!