रात में थानों का औचक निरीक्षण, अवैध धंधों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : 23 जुलाई 2026 की रात वरीय पुलिस अधीक्षक ने सीतारामडेरा और सिदगोड़ा थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों थानों के थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान रात्रि गश्त की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए टैंगो मोबाइल, पीसीआर और थाना गश्ती दल को अड्डेबाजी तथा संदिग्ध असामाजिक तत्वों के संभावित ठिकानों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

वरीय पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र में अवैध जुआ, लॉटरी और ड्रग्स के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने और रात्रि गश्त को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

About The Author

See also  चलती बोलेरो की छत पर बैठकर बना रहे रील, ‘भारत सरकार’ लिखी गाड़ी पर खतरनाक स्टंट से उठे सवाल

You may have missed