यूजीसी पर सुप्रीम कोर्ट की रोक स्वागतयोग्य कदम: सरयू राय

0
Advertisements

जमशेदपुर:  जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने यूजीसी विनियम पर सर्वोच्च न्यायालय की रोक को स्वागत योग्य कदम बताया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

सोशल मीडिया साइट एक्स पर सरयू राय ने लिखा: इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी, पूर्व में व्यक्त उनकी प्रतिक्रिया को सही साबित करती है।

सरयू राय के अनुसार, इस विनियमन को वापस लिया ही जाना चाहिए। शिक्षण संस्थाओं में समता संवर्धन के लिए अग्रसोची व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाना होगा।

गौरतलब है कि विगत दिनों श्री राय ने सोशल मीडिया साइट्स पर अपनी टिप्पणी शेयर की थी। उन्होंने लिखा था: उच्च शिक्षा में समानता का संवर्द्धन करने के नाम पर यूजीसी द्वारा हाल में जारी विनियमन नख-दंत विहीन है। अनावश्यक भ्रम फैलानेवाला है। यह हड़बड़ी में बना है। यह असमानता बढ़ाने वाला है। इसके प्रस्तावना एवं उद्देश्य के साथ इसके प्रावधानों का तालमेल नहीं है। बेहतर होगा कि यूजीसी इसे वापस ले ले।

About The Author

See also  टाटा स्टील की कैंटीन व्यवस्था पर कर्मचारियों में नाराजगी, समय पर भोजन नहीं मिलने से फूड अलाउंस की मांग

Thanks for your Feedback!

You may have missed