सुनील निकम बने महाराष्ट्र और गोवा के प्रभारी,राष्ट्रीय महासचिव का मिला आशीर्वाद

0
Advertisements

नासिक:ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन की महाराष्ट्र और गोवा राज्य ईकाई का प्रदेश प्रभारी टीएनपी न्यूज के स्टेट हेड सुनील निकम को बनाया गया है.श्री निकम नासिक जिले के निवासी और वरिष्ठ पत्रकार हैं वे लगभग 1996 से विभिन्न न्यूज चैनल में काम कर चुके हैं.अपनी धार्मिक यात्रा के दौरान राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया नासिक पहुंचे हुए थे जहां सुनील निकम और उनकी पत्नी प्रतिभा निकम ने सपरिवार श्री भाटिया का स्वागत अपने कार्यालय में तिलक लगाकर व अंगवस्त्र देकर किया.श्री निकम ने सपरिवार श्री भाटिया का स्वागत आशीर्वाद लेते हुए कहा कि श्री भाटिया एक धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं और इनके साथ जुड़ना मेरा सौभाग्य है मैं संगठन की मजबूती को लेकर दोनों राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष व महासचिव पदों पर जल्द ही सक्रिय पत्रकार साथियों को मनोनीत करवाने का प्रयास करूंगा.
बताते चलें कि श्री निकम अन्य पत्रकार संगठनों से भी महत्वपूर्ण पदों पर जुड़े हुए हैं और उनका मानना है कि पत्रकार सुरक्षा कानून लागू तभी होगा जब सभी राज्यों से सामूहिक प्रयास होंगे.मौके पर प्रीतम भाटिया की पत्नी अरूणा भाटिया,मुन्नी जयसवाल और संजय जयसवाल भी सम्मानित हुए.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  40 दिन के मासूम को 1 लाख 80 हजार रुपये में बेचने की साजिश का खुलासा, सगे मामा समेत तीन गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed