सुनील कुमार भगत को एनआइटी जमशेदपुर के जनसम्पर्क अधिकारी की मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी

Advertisements

जमशेदपुर  / आदित्यपुर :- एनआइटी जमशेदपुर के जनसंपर्क अधिकारी के रूप में सुनील कुमार भगत को दिनांक 10/01/2022 से अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके बाद, सभी मीडिया गतिविधियों का समन्वय उनके द्वारा किया जाएगा। संस्थान के निदेशक करुणेश कुमार शुक्ला ने मंगलवार को उन्हें यह अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। श्री शुक्ला ने बताया कि पूर्व के पीआरओ निशांत कुमार का दूसरे संस्थान में उच्च पद पर प्रतिनियुक्ति हो गई है, जिससे पीआरओ का पद रिक्त हो गया था। उन्होंने बताया कि सुनील कुमार भगत  सुलझे हुए व्यक्तित्व के  हैं, उम्मीद है वे अपनी जिम्मेवारी बखूबी निभाएंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  पटाखा दुकानों पर प्रशासन की कार्रवाई, लाइसेंस और सुरक्षा खामियों पर दो दुकानें सील

You may have missed