हिंद इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में 15 छात्रों का सफल प्लेसमेंट एवं प्रमाणपत्र वितरण समारोह संपन्न



JHARKHAND: हिंद इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट ( HIND ITI) में एक बार फिर 12–15 छात्रों ने अपना प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर विभिन्न कंपनियों में प्लेसमेंट प्राप्त किया। संस्थान अपने उद्देश्य के अनुरूप विद्यार्थियों को बेहतर कौशल (Skill) के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी निरंतर प्रदान कर रहा है।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. मोहम्मद ताहिर हुसैन ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और रोजगार से जोड़ना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वार्ड संख्या–2 के पार्षद श्री काशिफ रज़ा रहे। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को अपने हाथों से प्रमाणपत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम की सफलता में हाजी आफताब आलम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा , जिनके मार्गदर्शन और
उनके साथ संस्थान की मैनेजमेंट टीम के सदस्य खदीजा, सायमा एवं अर्शी ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय भूमिका निभाई।
सहयोग से विद्यार्थियों को प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट में निरंतर सफलता मिल रही है।
हिंद आईटीआई का संकल्प है—”कौशल के साथ रोजगार, यही है उज्ज्वल भविष्य की पहचान।”




