बारिश में भी नहीं डिगा छात्रों का हौसला, JPSC-JSSC मामले में 5 और ने शुरू किया अनशन

Advertisements

रांची : जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है। भारी बारिश के बावजूद छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित प्रदर्शन स्थल पर डटे रहे। इसी बीच 5 और छात्रों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। रामगढ़ से पहुंचे ब्रह्मानंद कुमार भी अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे रहे और तेज बारिश के दौरान बिना छाते व टेंट के प्रदर्शन स्थल पर डटे रहे.ब्रह्मानंद कुमार ने कहा कि वह JSSC CGL, JPSC FRO और ACF जैसी कई परीक्षाएं दे चुके हैं और बार-बार सामने आ रही अनियमितताओं को अब सहन नहीं किया जाएगा। शाम को छात्रों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर और कटआउट के साथ श्रद्धांजलि मार्च निकाला, जो जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंचा। इस मार्च में रांची समेत राज्य के कई जिलों से आए अभ्यर्थी शामिल हुए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर डिजिटल तरीके से अवैध वसूली का आरोप, SSP से शिकायत

You may have missed