छात्रों ने जमशेदपुर में सत्र-विलंब पर उठाई चिंता, विधायक को सौंपा ज्ञापन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर में छात्रों ने शैक्षणिक सत्रों में हो रही देरी को लेकर चिंता जताई है। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी के विधायक सरयू राय से मिलकर इस बारे में ज्ञापन सौंपा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

छात्रों का कहना है कि नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद से सत्र 2022-26 और 2023-27 के छात्रों को समय पर परीक्षा, नामांकन और परिणाम नहीं मिल रहे हैं, जिससे उनका भविष्य अनिश्चित हो गया है।

एआईएसएफ के जिला सचिव मुकेश रजक ने बताया कि परीक्षाओं में देरी और परिणामों की अनिश्चितता के कारण विद्यार्थी अगली कक्षाओं में नामांकन नहीं कर पा रहे हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवेदन करने में भी दिक्कत हो रही है।

छात्रों ने बताया कि इससे उन्हें मानसिक और आर्थिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि इस समस्या का समाधान राज्य सरकार तथा विश्वविद्यालय प्रशासन को मिलकर करना चाहिए।

विधायक सरयू राय ने छात्रों की बात गंभीरता से सुनी और आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को सकारात्मक रूप से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि संबंधित प्रशासन और सरकार से जवाबदेही तय करने की दिशा में प्रयास करेंगे।

About The Author

See also  वैली व्यू स्कूल में एनुअल कैरियर मेला 2026 सम्पन्न

Thanks for your Feedback!

You may have missed