पीएमश्री कोकपारा उच्च विद्यालय के छात्रों ने आज सोना देवी विश्वविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण किया

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Jharkhand : पूर्वी सिंहभूम जिला के धालभूमगढ के कोकपारा पीएमश्री कोकपारा उच्च विद्यालय के छात्रों ने आज सोना देवी विश्वविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण किया. करीब 150 छात्र छात्राएं अपने शिक्षकों के साथ इसमें शामिल हुए. हेड मिस्टेस सुनीता दास के साथ नौ शिक्षक भी विश्वविद्यालय परिसर आए. यहां कुलसचिव डॉ नित नयना के मार्गदर्शन में स्कूल ऑफ कामर्स एण्ड मैनेजमेंट की सहायक प्राध्यापक प्रिंसी झा तथा सुप्रिया झा ने सोना देवी  विश्वविद्यालय के बारे में बताया. कुलसचिव डॉ नित नयना ने सोना देवी विश्वविद्यालय के विभिन्न स्कूलों में चलाए जा रहे कोर्स के बारें में विस्तार से जानकारी दी तथा सहायक कुलसचिव अर्चना सिंह ने विश्वविद्यालय में चलाए जा रहे अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में बताया. इन्होंने बताया कि यहां एनएसएस, खेलकूद, योगा एण्ड नेचुरोपैथी, फाईन आर्टस तथा अन्य शैक्षिक गतिविधियां भी चलायी जाती है. सहायक प्राध्यापक डॉ नीलमणि कुमार ने बच्चों के साथ प्रेरणात्मक जानकारी साझा की. उन्हें समय प्रबंधन, अनुशासन तथा एकाग्रता के महत्व के बारे में बताया. विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्घारित कर भविष्य के लिए तैयारी करने की सलाह दी. इन विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के लाइब्रेरी तथा विभिन्न विभाग के लैब को भी देखने का अवसर प्रदान किया गया. शिक्षकों के सहयोग और प्रेरणादायी व्यवहार से विद्यार्थी काफी उत्साहित दिखे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  भारतमाला परियोजना में बवाल, बकाया मजदूरी को लेकर मजदूरों ने HR की पिटाई की

Thanks for your Feedback!

You may have missed