रांची में अनशन कर रहे छात्रों की बिगड़ी तबीयत, एक छात्र अस्पताल में भर्ती

Advertisements

रांची : जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के बीच अभ्यर्थियों की सेहत बिगड़ने लगी है। आमरण अनशन कर रहे पलामू निवासी छात्र राहुल क्रांति की तबीयत खराब होने पर उन्हें रांची सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार सुबह 10 बजे डॉक्टरों की टीम ने उनकी जांच की, जिसमें वायरल फीवर की पुष्टि हुई। अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. विमलेश सिंह के अनुसार राहुल का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

इससे पहले अचानक बेहोश हुए एक अन्य छात्र को भी अस्पताल लाया गया था। सामान्य इलाज और ड्रिप देने के बाद उसकी हालत ठीक हो गई और जांच के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। लगातार बारिश और उमस के बीच खुले में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच संक्रमण का खतरा भी बढ़ रहा है। कई अभ्यर्थियों ने सिरदर्द, गले में खराश या दर्द और डिहाइड्रेशन की शिकायत की है। AISA के झारखंड सचिव त्रिलोकीनाथ ने बुनियादी सुविधाओं की कमी का हवाला देते हुए प्रशासन से तत्काल चिकित्सा व्यवस्था और स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की है।

About The Author

See also  मतदाता सूची के लिए 7 से 9 अक्टूबर तक विशेष कैंप, 10 अक्टूबर को हर बूथ पर मेगा हेल्पडेस्क

You may have missed