नेशनल कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कई मेडल जीतकर बढ़ाया मान
Advertisements

जमशेदपुर : खड़गपुर में आयोजित 24वीं नेशनल जापान केंयू रियू ओपन कराटे चैंपियनशिप में सेंट मेरीज हिंदी स्कूल के कराटे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किये. प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने कोच अंकित राज गोस्वामी के मार्गदर्शन में हिस्सा लिया और बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया.
Advertisements

पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में रौनक प्रसाद संन्यासी, हेमलता लोहार, रोहन पाड़िया, भावना कुमारी, भारती कुमारी, केशव मिश्रा, आयुष पांडे, अनिकेत कुमार, संजय तापे और श्रुति कुमारी शामिल हैं. खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर स्कूल की प्राचार्या ने सभी विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.


