भाजपा गोविंदपुर मंडल की कार्यसमिति बैठक में बूथ सशक्तिकरण पर बनी रणनीति, भाजपा प्रदेश के कार्यालय मंत्री हेमंत दास ने ली बैठक

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर(संवाददाता):- भाजपा गोविंदपुर मंडल की कार्यसमिति बैठक रविवार को सहजानंद सरस्वती क्लब में सम्पन्न हुई। मंडल अध्यक्ष पवन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाजपा झारखंड प्रदेश के कार्यालय मंत्री सह बैठक के प्रभारी हेमंत दास एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष मुख्यरुप से शामिल हुए। बैठक में पार्टी की मजबूती एवं संगठनात्मक विषयों पर कई महत्वपूर्ण चर्चा की गई। बैठक में बतौर मुख्यातिथि बूथ निर्माण एवं सत्यापन एवं बैठक के प्रभारी झारखंड प्रदेश कार्यालय प्रभारी हेमंत दास ने आगामी वर्ष लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश में फिरसे प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बने इसके लिए बूथ अध्यक्ष अपने बूथों के सशक्तिकरण की दिशा में रणनीति बनाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्पित होकर बूथ की मजबूती पर कार्य करें। श्री दास ने कार्यकर्ता को बूथों के पन्ना प्रमुख गठन के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने मंडल के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल सिद्धांत पर चलने वाली भारतीय जनता पार्टी ही देश एवं प्रदेश का सर्वांगीण विकास कर सकती है। राज्य में पिछले साढ़े तीन वर्षों के लूट, झूट और भ्रष्टाचार और खोखले वादों से परिपूर्ण झामुमो-कांग्रेस के महागठबंधन सरकार ने झारखंड को विकास से विनाश के पथ पर अग्रसर कर दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे अकर्मण्य और अक्षम सरकार को उखाड़ फेंकने का समय अब आ गया है। कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से बूथों के सशक्तिकरण पर कार्य करें और देश एवं प्रदेश में भाजपा की मजबूत सरकार बनाएं।

See also  टाटा स्टील में बड़ा बदलाव, आशुतोष और विमल को मिली नई जिम्मेदारी, तैराकी में भी शानदार जीत

बैठक के दौरान मंच संचालन मंडल महामंत्री शिवजी प्रसाद ने किया।

बैठक में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, जिला मंत्री पप्पू सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश सिंह, जुगनू वर्मा, जिला कार्यसमिति सदस्य बलराम प्रताप सिंह, रविंदर सिंह,आशीष राय एवं सतीश मिश्रा, मंडल के महामंत्री सतीश सक्सेना, शिवजी प्रसाद, उपाध्यक्ष भूषण दीक्षित, अर्जुन कुमार एवं सुजीत महतो, मंत्री सुबोध शाही, जगदीश मिश्रा, अनिल सिंह, मीडिया से रिशु कुमार, मनोज पात्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष इंदरजीत सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मिथिलेश सिंह, महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य दुर्गावती देवी, युवा मोर्चा पदाधिकारी आशुतोष सिंह, विपिन सिंह, युवा मोर्चा जिला पदाधिकारी विकास सिंह, अरविंद पांडे, अरविंद सिंह चौहान समेत मंडल के पदाधिकारी, मोर्चा के मंडल पदाधिकारी एवं बुथ अध्यक्ष, बूथ सदस्य समेत मंडल में निवास करने वाले सभी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed