आंधी-तूफान में महुआडांड़ की व्यवस्था ध्वस्त, बस स्टैंड पर बिजली तार टूटे — बिजली विभाग नदारद, हादसे का खतरा मंडराया

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

महुआडांड़ (लातेहार) : गुरुवार को आए तेज आंधी-तूफान और हल्की बारिश ने महुआडांड़ की व्यवस्था की पोल खोल दी। बस स्टैंड परिसर में कई जगहों पर बिजली के तार टूटकर सड़क और दुकानों के सामने गिर पड़े, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था स्थानीय दुकानदारों का आरोप है कि तेज हवा के कारण तार टूटकर खुले में लटक रहे हैं और कई जगह जमीन पर गिर चुके हैं, जिससे करंट फैलने का सीधा खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद बिजली विभाग की टीम खबर लिखे जाने तक मौके पर नहीं पहुंची, जो विभागीय लापरवाही को साफ उजागर करता है।आंधी का असर सिर्फ बिजली तक सीमित नहीं रहा। बस स्टैंड सहित कई जगहों पर पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ। दुकानदारों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि अगर समय रहते तारों को नहीं हटाया गया और बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो कोई बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता है |

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed