सुंदरनगर थाना से 50 मीटर की दूरी पर रामकृष्णा फर्नीचर पर पथराव

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- सुंदरनगर थाना से ठीक 50 मीटर की दूरी पर ही रामकृष्णा फर्नीचर का शो-रूम है. उसपर कल देर रात पथराव किया गया, लेकिन घटना की जानकारी तक सुंदरनगर पुलिस को नहीं मिली. पथराव में शो-रूम के सामने लगा शीशा भी टूट गया है. इसकी जानकारी रामकृष्णा फर्नीचर के मालिक विरेश्वर होरो को आज सुबह मिली. इसके बाद घटना की जानकारी थाने में जाकर दी गयी. बाद में पुलिस भी जांच में पहुंची हुई थी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही पुलिस

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम कर रही है. पुलिस को भी लग रहा है कि पथराव करने वाले लोगों का चेहरे फुटेज में दिख सकता है. सीसीटीवी कैमरा रामकृष्णा फर्नीचर के ठीक सामने ही लगा हुआ है. बताया जा रहा है कि मालिक को कुछ दिनों से किसी के साथ विवाद चल रहा था. हो सकता है उसी ने घटना को अंजाम दिया हो.

About The Author

See also  XLRI जमशेदपुर में FULCRUM 6.0 का सफल आयोजन, कंसल्टिंग उद्योग में AI, बदलाव और रणनीतिक परिवर्तन पर हुई चर्चा

You may have missed