सोनारी में भाजपा नेता पर पत्थर से हमला,अस्पताल में भर्ती

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के ग्वाला बस्ती के रहनेवाले भाजपा नेता महेंद्र यादव पर उनके पड़ोसियों ने रविवार की शाम पत्थर और डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना में उनके परिवार के अन्य चार लोग भी घायल हुये हैं. सभी को इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद इसकी जानकारी सोनारी थाने में भी दी गयी है.
मकान बनवा रहे थे महेंद्र यादव
महेंद्र यादव के बारे में बताया गया कि वे घर पर ही थे और अपना मकान बनवा रहे थे. वे मजदूर के रूप में गैस सिलेंडर पहुंचाने का काम करते हैं. उनके मकान के छज्जा का काम चल रहा था. इस बीच ही पड़ोसी पिंटू यादव, अशोक यादव, नारायण यादव, राजकुमार यादव, राहुल कुमार, भुअर यादव उर्फ सूरज यादव आये और पत्थर और डंडे से हमला कर दिया. घटना की जानकारी पाकर महेंद्र की पत्नी संजु देवी, बेचा नवीन कुमार और संजय कुमार जब बीच बचाव में पहुंचे तब उनके साथ भी मारपीट की गयी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  डूरंड कप में TFA खिलाड़ियों का दमदार आगाज, शानदार प्रदर्शन से बटोरी सुर्खियां

Thanks for your Feedback!

You may have missed