राष्ट्रीय सर्वे के टॉप-25 पुलिस कप्तानों में एसएसपी प्रभात कुमार, झारखंड से अकेले अधिकारी

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार को ‘फेम इंडिया-एशिया पोस्ट’ के प्रतिष्ठित वार्षिक सर्वेक्षण के दूसरे चरण में देश के टॉप-25 प्रमुख पुलिस कप्तानों की सूची में जगह मिली है। झारखंड कैडर से इस सूची में शामिल होने वाले वे एकमात्र आईपीएस अधिकारी हैं। सर्वे में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था प्रबंधन, तुरंत निर्णय लेने की क्षमता, जनहितैषी पुलिसिंग, संकट प्रबंधन, तकनीक का उपयोग और जनता के बीच पुलिस की छवि समेत कई पैमानों पर अधिकारियों का मूल्यांकन किया गया। पहले चरण में देशभर से 100 पुलिस कप्तान चुने गए थे, जिनमें झारखंड से प्रभात कुमार, अनुदीप सिंह, हृदीप पी जनार्दन, डॉ बिमल कुमार और श्रीकांत सुरेशराव कोत्रे शामिल थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

दूसरे चरण में 100 अधिकारियों की समीक्षा के बाद 25 अधिकारियों को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिसमें झारखंड से केवल प्रभात कुमार ने जगह बनाई। उनके कार्यकाल में धनबाद में संगठित अपराध और साइबर ठगी पर कड़ा प्रहार किया गया है। तकनीक आधारित पुलिसिंग, लंबित मामलों के तुरंत निपटारे, यातायात सुधार और आम नागरिकों से संवाद के जरिए विश्वास बढ़ाने की उनकी कार्यशैली प्रभावी साबित हुई है। राष्ट्रीय स्तर की इस सूची में धनबाद एसएसपी का नाम शामिल होना जिला पुलिस बल के साथ-साथ पूरे राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है।

झारखंड के तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी के तौर पर प्रभात कुमार को जाना जाता है। उन्होंने हाल ही में धनबाद के प्रिंस खान के गैंग का नेटवर्क तोड़ा है। इससे पहले जमशेदपुर के पहले सिटी एसपी और फिर एसएसपी रहते हुए भी प्रभात कुमार ने अपराधियों के पूरे नेटवर्क को तोड़ दिया था।

See also  किआ शोरूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, करीब ₹3 लाख के नुकसान की आशंका

 

About The Author

You may have missed