विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में विशेष कार्यक्रम, “प्लास्टिक प्रदूषण को मात दें” थीम पर जनजागरूकता का आह्वान

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर Jamshedpur Workers’ College में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “Beat Plastic Pollution (प्लास्टिक प्रदूषण को मात दें)” के अंतर्गत कार्यक्रम का उद्देश्य प्रकृति के संरक्षण और पुनर्स्थापन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रो. इन्चार्ज सुभाष चन्द्र दास ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया और उपस्थित जनों से पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण, शपथ ग्रहण, और पर्यावरणीय संदेशों का आदान-प्रदान जैसे विविध आयोजन किए गए। कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण संदेशों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का प्रयास किया।

प्रो. दास ने अपने वक्तव्य में कहा, “प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण केवल एक दिन की पहल नहीं है, बल्कि यह एक सतत जिम्मेदारी है, जिसे हम सभी को मिलकर निभाना होगा।” कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित रहे। सभी ने संकल्प लिया कि वे पर्यावरण की रक्षा हेतु व्यक्तिगत और सामूहिक स्तर पर हरसंभव प्रयास करेंगे। इस आयोजन ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को नई ऊर्जा दी और यह संदेश दिया कि प्रकृति से प्रेम, भविष्य की सुरक्षा है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed